फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सेवानिवृत्त दरोगा के घर चोरी... कार से आए चोर, भर ले गए सामान; वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

Sun, 31 Mar 2024 12:12 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में चोरों ने सेवानिवृत्त दरोगा के घर चोरी की। चोर कार से आए और सामान भर ले गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 
विज्ञापन
थाना सिकंदरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में चोरों ने सेवानिवृत्त दरोगा बलवीर सिंह के घर से लाखों का माल पार कर दिया। उनके घर से निकलने के 15 मिनट बाद ही वारदात को अंजाम दिया गया। चोरी करने वाले चोर कार से आए थे। एक सीसीटीवी कैमरे में संदिग्धों के आने-जाने की तस्वीरें कैद हो गई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बाईंपुर के शिवलिंग नगर निवासी बलवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि 27 मार्च को वह परिवार सहित हाथरस जा रहे थे। घर से पूर्वाह्न 11 बजे निकले। रास्ते में 30 मिनट बाद ही पड़ोसियों ने घर में चोरी होने की जानकारी दी।

वह रास्ते से ही लौट आए। मेनगेट और कमरों के ताले टूटे थे। अंदर सामान फर्श पर बिखरा था। अलमारी का लॉक टूटा था। जांच में पता चला कि घर में रखी नगदी के साथ गहने भी चोर ले गए। जिनकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये है। सिकंदरा पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

कैमरे में यह दिखा

सीसीटीवी कैमरे में दिखा कि कॉलोनी में एक कार को चालक साइड में खड़ा कर देता है। कुछ देर बाद दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलते हैं। कुछ देर बाद दो और जाते हुए दिखे। एक युवक कार में ही बैठा रहा। चोरी करने के बाद सभी कार में बैठकर आराम से निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें