फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मैसेज न कोई लिंक, किसी को ओटीपी भी नहीं दिया; मेडिकल स्टोर संचालक के खाते से पार हो गए 4.25 लाख

Sat, 30 Mar 2024 11:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मैसेज न कोई लिंक आया। किसी को ओटीपी भी नहीं बताई। फिर भी साइबर ठगों ने मेडिकल स्टोर संचालक के खाते से सवा चार लाख रुपये पार कर दिए। 
विज्ञापन
साइबर फ्रॉड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में साइबर ठगों ने मलपुरा थाना क्षेत्र के एक मेडिकल स्टोर संचालक का फोन हैक कर उसके दो खातों से 4.25 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। खाते से रुपये कटने का मैसेज आने पर उन्हें जानकारी हुई। पीड़ित ने साइबर सेल में तहरीर दी है।

विज्ञापन


धनौली निवासी बॉबी कुमार मेडिकल स्टोर है। उन्होंने बताया कि शनिवार को निजी काम से संजय प्लेस आए थे। दिन में करीब 11 बजे उनके फोन पर लगातार मैसेज आने लगे। मैसेज पढ़कर देखे तो उनके होश उड़ गए। किसी ने कई बार में उनके दो बैंक खातों से 4.25 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। 

आरोप है कि रुपये ट्रांसफर होने से पहले उनके फोन में न कोई मैसेज आया, न लिंक आया। किसी को ओटीपी भी नहीं दिया। एक खाते से तीन लाख और दूसरे खाते से 1.15 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए। जब वह ठगी की शिकायत करने हरीपर्वत थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने भेज दिया। साइबर थाना प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें