गोवर्धन में परचून की दुकान में चोरी
कस्बा गोवर्धन में सकरवा मार्ग स्थित गिरिराज प्रसाद की परचून की दुकान में अज्ञात चोरों ने दीवार काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास में जुटी है।
दुकानदार गिरिराज प्रसाद ने बताया कि पहले भी दुकान से चोरी हो चुकी है। शनिवार रात को चोरों ने करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। उधर, थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने बताया दुकान में चोरी हुई है। सीसीटीवी में आरोपियों की पहचाना कराकर कार्रवाई करेंगे।