फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कोल्ड ड्रिंक गोदाम में घुसकर पहले तोड़ा सीसीटीवी...10 लाख की चोरी की, फिर भी तीसरी आंख से बच ना सके

Mon, 24 Jul 2023 11:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

Agra News: कोल्ड ड्रिंक गोदाम में घुसकर पहले तोड़ा सीसीटीवी फिर 10 लाख रुपये पार किए। इसके बाद भी तीसरी आंख से आरोपी बच ना सके। 
विज्ञापन
थाना ताजगंज, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार रात को चोरों ने कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में 10 लाख की चोरी की। छह सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। फिर भी वारदात दो कैमरों में कैद हो गई। सोमवार सुबह घटना का पता चला। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस फुटेज की मदद से चोरों की तलाश में लगी है।

विज्ञापन


वारदात ताजगंज थाना क्षेत्र के पुष्प नगर में हुई। न्यू आदर्श नगर, बल्केश्वर निवासी धर्मेंद्र अग्रवाल का पुष्प नगर में कोल्ड ड्रिंक का गोदाम है। धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि शनिवार और रविवार को बैंक बंद थे। इस कारण गोदाम में दो दिन का कैश रखा हुआ था। तकरीबन 10 लाख रुपये थे। सोमवार सुबह कर्मचारी गोदाम पर पहुंचे।

यह भी पढ़ेंः- VIDEO: MP के बाद आगरा में पेशाब कांड, लहूलुहान युवक के मुंह पर दबंग ने पहले किया पेशाब...फिर पकड़वाए पैर
विज्ञापन


गोदाम का ताला टूटा मिलने पर वारदात का पता चला। परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। इसमें दो कैमरों के फुटेज में दो चोर नजर आए। रविवार रात 12 बजे चोर आए थे। गोदाम के मुख्य दरवाजे को फांदकर प्रवेश किया। बाद में मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- शादी का शौकीन: दूसरी पत्नी के सामने युवक ने रखा तीसरे विवाह का प्रस्ताव, जेठ की भी एंट्री; मचा बवाल

गल्ले में रखे 10 लाख रुपये ले गए। आठ में से छह सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। दो कैमरे छिपी हुई जगह पर होने की वजह से बच गए। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें