आगरा में चोरों ने सोमवार की रात सती नगर में कपड़ा व्यापारी सुरेश चंद के मकान से तीन लाख के जेवरात और 1.42 लाख की नगदी चोरी कर ली। व्यापारी और उनका परिवार मकान की पहली मंजिल पर सो रहा था।
चोर छत के रास्ते दूसरी तीसरी मंजिल पर आए। कमरे के ताले तोड़कर अंदर घुसे। चोरी के बाद छत के रास्ते ही वापस चले गए। सुबह चार बजे किराएदारों ने बताया कि कमरे के ताले टूटे हुए हैं।
सुरेश चंद की रामबाग चौराहे पर कपड़े की दुकान है। उन्होंने बताया कि मकान की दूसरी मंजिल पर रहने वाले किराएदारों से सुबह सूचना मिलने पर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।