फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Theft: आगरा में बंद मकान में चोरों ने इत्मीनान से की चोरी, रसोई से कुकर-प्लेट, कमरे से अंडरवियर तक ले गए

Tue, 31 Jan 2023 02:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक समरेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चोरों ने दो दिन पहले चोरी की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज के सुमन विहार कॉलोनी में चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर करीब 10 लाख रुपये के जेवर व नकदी चुरा ली। परिवार के लोग दिल्ली गए थे। यही नहीं चोर यहां रसोई से कुकर, प्लेट और कमरों से बनियान व अंडरवियर तक उठा ले गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सुमन विहार, शाहगंज निवासी संदीप राय दिल्ली में नौकरी करते हैं। 25 दिसंबर को वह परिवार को दिल्ली ले गए थे। घर में ताला लगा था। सोमवार को लौटे तो पता चला कि अलमारी के ताले टूटे पड़े हैं। चोर 10 लाख रुपये के जेवर और नकदी ले गए। चोरों ने बड़े ही इत्मीनान से चोरी की थी। रसोई से प्लेट, चम्मच, कुकर समेट लिया। कमरों से बनियान, अंडरवियर, जैकेट तक ले गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने जांच की।

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक समरेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चोरों ने दो दिन पहले चोरी की थी। तब कॉलोनी के लोगों ने मुख्य दरवाजे के ताले टूटे देखकर दूसरा ताला डाल दिया था। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


शादी में गया परिवार, घर कर दिया साफ
दूसरी घटना आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 6 में हुई। यहां के रहने वाले अंशु भटनागर एक निजी कंपनी में कर्मचारी हैं। 27 जनवरी को हरियाणा के यमुनानगर एक शादी में गए थे। उनके साथ मां भी थीं। सोमवार को लौटे तो घर के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने पूरा घर खंगाल दिया। चोर 1.80 लाख रुपये और जेवरात चोरी करके ले गए। घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। उनका कहना है कि पुलिस की गश्त न होने से चोरों ने घर को निशाना बनाया। मामले में थाना जगदीशपुरा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें