फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये गैंग फिर हो गया सक्रिय: कार पार्किंग करते समय रहें सावधान, एक गलती और कारोबारी संग घट गई ये घटना

Thu, 15 Oct 2026 08:26 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के रामबाग में डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचे अरुण कुमार वैश्य की कार से बैग और लैपटॉप चोरी हो गया। बैग में करीब 50 हजार रुपये और जरूरी कागजात रखे थे।
 
विज्ञापन
कार सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में रामबाग स्थित डॉक्टर के क्लीनिक पर आए एक व्यक्ति की कार से बैग और लैपटॉप चोरी कर लिया गया। बैग में करीब 50 हजार रुपये और जरूरी कागजात रखे थे। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सामान बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन


अजीजपुर, धनोली निवासी अरुण कुमार वैश्य के अनुसार, वह 12 अक्तूबर को दोपहर करीब 3:30 बजे अपनी कार से डॉ. अमित गोयल के क्लीनिक पर पहुंचे थे। करीब 15 मिनट बाद वह कार में बैठने लगे, तभी एक व्यक्ति ने कार का पिछला पहिया पंचर होने की जानकारी दी।

उतरकर देखा तो पहिया पंचर था। उन्होंने कार लॉक करने का प्रयास किया, लेकिन लॉक होने की आवाज नहीं आई। इसके बाद वह पंचर ठीक कराने का पता करने चले गए। इसी दौरान कार से बैग और लैपटॉप चोरी हो गया। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें