फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में सक्रिय हुए चोर: रात में निकलते हैं बकरियां चुराने, दो जगह की चोरी; विरोध करने पर पशुपालक को पीटा

Fri, 07 Apr 2023 05:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

बकरी चोर ईको कार से आए थे। पशुपालक ने बकरी चुराते हुआ देख लिया। विरोध करने पर चोरों ने उसके साथ मारपीट कर दी। 
विज्ञापन
बकरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बकरी चोर सक्रिय हैं। राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो जगह से ईको कार सवार चोरों ने तीन बकरियों को चोरी कर लिया। विरोध करने पर एक बकरी मालिक को पीटकर घायल कर दिया। दोनों बकरी मालिकों ने थाने में तहरीर दी है।

यहां का है मामला 

कस्बा के मोहल्ला गढ़ी वैश्यान निवासी अवधेश ने बताया वह बृहस्पतिवार रात करीब 12:30 बजे अपने घर के बाहर लेटे हुए थे। पास में बकरी सहित अन्य जानवर बंधे हुए थे। तभी एक कार आकर रुकी। जिसमें से कुछ लोग उतरे। एक युवक ने मेरे चेहरे पर टॉर्च की रोशनी लगा दी और दूसरे ने बकरी खोल ली। मैंने जब देखा कि वह बकरी खोल रहे हैं तो विरोध किया। इस पर चोरों ने डंडे से मुझे पीटना शुरू कर दिया। जब तक घर के अंदर से परिजन निकलकर आते, चोर अपनी ईको कार में बकरी को डालकर ले गए। अवधेश को इलाज के लिए अलीगंज सीएचसी भेजा गया।

विज्ञापन


ये भी  पढ़ें -  कानपुर हाईवे पर बड़ा हादसा: रोडवेज की अनुबंधित बस अनियंत्रित होकर पलटी, मची चीख पुकार; आधा दर्जन सवारियां घायल

यहां की है दूसरी घटना 

दूसरी घटना गांव नगला गनु की है। मुकेश ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 1 बजे एक कार आकर रुकी। जिसमें 4 लोग बैठे हुए थे। ये लोग उतरकर आए और घर के बाहर बंधी दो बकरियां खोल कर ले जाने लगे। मैंने शोर मचाया, तभी कार सवार लोग बकरियों को गाड़ी में डालकर भाग गए। थाना प्रभारी संजय राघव ने बताया कि जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा।

ट्रांसफार्म से तेल-सामान चोरी का नहीं हुआ खुलासा

कस्बे में 3 अगस्त को ट्रांसफार्मर से तेल और अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। जिसका मुकदमा विद्युत निगम के जेई की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज तो कर लिया। लेकिन 8 महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें