फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर हाईवे पर बड़ा हादसा: रोडवेज की अनुबंधित बस अनियंत्रित होकर पलटी, मची चीख पुकार; आधा दर्जन सवारियां घायल

Fri, 07 Apr 2023 03:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बस पलटने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार लोग नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। उन्होंने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कानपुर हाईवे पर ट्रांस यमुना क्षेत्र में मंडी समिति के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी। बस के पलटते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल सवारियों को तत्काल ही उपचार के लिए अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन


हादसा  ट्रांस यमुना क्षेत्र में मंडी समिति के पास हुआ। बताया गया है कि बस टूंडला की ओर जा रही थी। मंडी समिति के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार लोग नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। उन्होंने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

  सूचना पर पुलिस पहुंच गई। करीब छह घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 12 से 15 घायल प्राथमिक उपचार कराने के बाद चले गए। पुलिस के अनुसार ऑवरटेक करने की वजह से हादसे हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें