फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा नेता की पुत्रवधू को टप्पेबाजों ने बनाया निशाना, नशीला रुमाल सुंघाकर सोने के टॉप्स लूटकर फरार

Wed, 18 Sep 2024 02:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में टप्पेबाजों ने भाजपा नेता की पुत्रवधू को निशाना बनाया। नशीला रुमाल सुंघाकर सोने के टॉप्स लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शाहगंज में मंगलवार दोपहर टप्पेबाजों ने बच्चे को स्कूल लेने जा रही भाजपा नेता की पुत्रवधू को झांसे में लेकर नशीला रुमाल सुंघाकर सोने के टॉप्स उतरवा लिए। चौकी पर सुनवाई नहीं की गई।

विज्ञापन


अयोघ्या कुंज, शाहगंज निवासी महाराज सिंह राजपूत भाजपा किसान मोर्चा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी हैं। उन्होंने बताया कि पुत्रवधू हेमलता दोपहर 1:30 बजे बेटे को लेने के लिए केंद्रीय विद्यालय गई थीं। लौटते वक्त मिलन वाटिका के पास एक दंपती ने रोक लिया। बातचीत में लगाकर उनके चेहरे के पास नशीला रुमाल लहराया तो उन्हें बेचैनी होने लगी। 

इसी दरम्यान दंपती ने उनके टॉप्स उतरवा लिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। भाजपा नेता का आरोप है कि सराय ख्वाजा चौकी पर दरोगा ने कार्रवाई नहीं की। इंस्पेक्टर शाहगंज ने बताया कि लालच देकर टॉप्स उतरवाने की जानकारी मिली है। तहरीर आने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें