फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने बंद घर से उड़ाई 10 हजार की नकदी व लाखों के आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरों। चोरों ने बुुधवार की रात एक बंद मकान से दस हजार रुपये की नकदी व लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। अन्य स्थानों पर भी ताला तोड़े, लेकिन चोरी करने में सफल नहीं हो सके। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। कछला गेट निवासी पूर्व प्रधान राधारानी मौर्य पति तिरमल के निधन के कारण गांव सेढ़ नगला चली गईं। मकान बंद था। रात में चोर बिजली न होने पर अंधेरे का लाभ उठकार गेट का मुख्य ताला तोड़कर घर में घुस गए। अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखी नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। पड़ोसियों की सूचना पर राधारानी मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

बताया कि चोर मकान से 10 हजार रुपये की नकदी, 1 हीरे की अंगूठी, 2 सोने की अंगूठी, 2 सोने के लॉकेट, 2 सोने के कंगन, 1 सोने की चेन चोरी कर ले गए हैं। जिनकी कीमत लगभग चार लाख रुपये है। चोर पास ही सब्जी मंडी स्थित दिनेश के कंफेक्शनरी के सामान के गोदाम का ताला तोड़ गए। गेट में लगा इंटरलॉक नहीं तोड़ सके। इसी के सामने स्थित रामप्रकाश मौर्य के मकान का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया। सहावर गेट पर साजिद व शाहिद खान के खाली पड़े घरों के भी ताले तोड़ लिए। आवाज सुनकर आस-पास के लोग जाग गए तो चोर भाग गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि शीघ्र की चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें