फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69 बंदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप जिला कारागार में बंद 69 बंदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया है। जबकि 7 बंदिरयों को पेरोल पर रिहा किया गया है। न्यायालय ने इस संबंध में जेल प्रशासन को आदेश निर्गत कर दिए हैं। आदेशों के अनुरूप जेल प्रशासन बंदियों को रिहा कर रहा है।
विज्ञापन

जिला जज दिवेश चंद्र सामंत ने उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में जेल प्रशासन से अंडर ट्रायल बंदियों के बारे में जानकारी ली। उसके बाद पैनल अधिवक्ताओं के माध्यम से अंतरिम जमानत के प्रार्थना पत्र तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कराई गई। इस संबंध में प्रक्रिया पूरी होने के बाद बंदियों की रिहाई के आदेश जारी किए गए। जिला जज ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि कोरोना महामारी के चलते जनपद कारागार में 7 वर्ष तक की सजा के अंडर ट्रायल बंदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा करने की कार्रवाई की गई है। बताया गया कि 7 बंदियों को पेरोल पर रिहा किया गया है। न्यायालय ने जेल प्रशासन को तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जेल प्रशासन ने न्यायालय के निर्देशों के अनुक्रम में बंदियों की रिहाई का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें