फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शादी में गया परिवार, घर सूना पाकर घुसे चोर... और समेट ले गए नकदी, जेवर सहित सामान

Sat, 20 Jan 2024 03:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में परिवार के लोग शादी में गए। इधर घर सूना पाकर चोर घुस गए। घर से नकदी, जेवर सहित सामान समेट ले गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
सामान उठाकर ले जाते चोर (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में परिवार के लोग शादी में शामिल होने के लिए गए थे। घर सूना पाकर चोर घुस गए। चोरों ने ताले तोड़कर नकदी, जेवर और कीमती सामान पार कर दिए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों में चोरों को तलाश रही है। घटना जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की है। 

विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-8 निवासी ओमप्रकाश खंडेलवाल ने पुलिस को बताया कि वह 15 जनवरी को पत्नी के साथ मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक शादी में शामिल होने गए थे। 17 को पड़ोसियों ने फाेन कर घर के ताले टूटे होने की जानकारी दी। उन्होंने रिश्तेदार प्रदीप खंडेलवाल को मौके पर भेजा। 

उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 18 को वह शिवपुरी से लौट आए। देखा कि घर के सभी कमरों के ताले और अलमारी का लॉक टूटा था। चोर 60 हजार रुपये, लाखों के जेवर व कीमती सामान ले गए। जगदीशपुरा थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें