फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलारपुर चौराहा पर चोरों ने तोड़े खोखा के ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव बलारपुर चौराहा पर रविवार की रात चोर एक खोखा के ताले तोड़ रहे थे तभी आसपास के लोग जाग गए। लोगों को एकत्र होता देख चोर फायरिंग करते हुए वहां से भाग गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बलारपुर निवासी हरिशचंद्र चौराहा के पास परचून का खोखा रखे हुए हैं।
रविवार की रात करीब 11 बजे वह खोखा बंद करने के बाद घर चले गए थे। वह खाना खाने जा रहे थे। अचानक कुछ आहट होने पर वापस खोखा के पास आकर देखा तो दो नामजद सहित अन्य लोग खोखा का ताला तोड़ रहे थे। हरिशचंद्र के शोर मचाने पर ग्रामीण जाग गए और सभी खोखा की ओर आने लगे। ग्रामीणों को एकत्र होता देख चोरों के पैर उखड़ गए और वह बाइक पर बैठकर भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा करना चाहा तो चोरों ने हवाई फायरिंग कर दी। चोर खोखा का सामान साथ नहीं ले सके। देर रात सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मामले में तहरीर मिलने के बाद थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें