फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद ग्रामीणों को वृद्धा की मौत की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। गांव सोनई में रहने वाली एक वृद्धा तीन दिन से घर के बाहर नहीं आई। सोमवार को घर से दुर्गंध आने पर जब ग्रामीणों ने अंदर जाकर देखा तो शव पड़ा हुआ था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सोनई निवासी 80 वर्षीय विधवा प्रेमा देवी का एक पुत्र करीब 20 साल पहले बिना बताए घर से कहीं चला गया था। पुत्री भारती की शादी होने से वृद्धा अकेले ही घर में रहती थी। बीते तीन दिन से ग्रामीणों ने वृद्धा को घर के बाहर नहीं देखा, समझा की शायद तबियत खराब होगी। सोमवार को अचानक तेज दुर्गंध आने पर कुछ ग्रामीण घर के अंदर गए तो शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें