फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी प्लांट संचालक को कमरे में बंदकर 13 लाख की चोरी, एसी लगे कमरे में सो रहा था परिवार

Sun, 28 Jun 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • पानी प्लांट संचालक को कमरे में बंद कर 13 लाख की चोरी
  • सिकंदरा के ककरैठा की घटना, घटना की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के ककरैठा में शुक्रवार रात चोरों ने पानी के प्लांट संचालक पदम सिंह के घर से 13 लाख की चोरी की। चोर उनके कमरे का गेट बाहर से बंद करके चले गए। दूसरे कमरे में सो रहे बेटे ने गेट खोला। पूर्व किराएदार पर चोरी का शक है।

विज्ञापन


ककरैठा निवासी पदम सिंह का घर में पानी का प्लांट और यादव मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकान है। परिजनों ने बताया कि पदम सिंह शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे भैंस को बांधने के बाद गर्मी होने की वजह से एसी लगे कमरे में सोने आ गए। 


कमरे में सो रहे थे परिवार के लोग 

कमरे में पत्नी बिरमा देवी, बेटे गौरव और आदर्श भी सो रहे थे। रात तकरीबन तीन बजे पदम सिंह की आंख खुली तो उनके कमरे का गेट बाहर से बंद था। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर बगल के कमरे में सो रहा अजय आ गया। तभी तीन चोर छत से भागते हुए नजर आए। वो पीछे गए, लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


तीसरे कमरे की अलमारी खुली पड़ी थी। उसमें रखे 20 तोला सोने के जेवरात, दो किलोग्राम चांदी के जेवरात और 12 हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि चोरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई गई है।

Trending Videos
विज्ञापन

पूर्व किराएदार पर शक

पदम सिंह के मुताबिक, एक साल से उनके घर में हाथरस के मुरसान का एक युवक किराए पर परिवार सहित रह रहा था। वो खुद को पूर्व सिपाही बताता था। बाद में छानबीन करने पर पता चला कि युवक को किन्हीं कारणों से विभाग से बर्खास्त कर दिया गया था। 

पांच दिन पहले उससे कमरा खाली करा लिया था। किराएदार को उनके जेवर और अलमारी की जानकारी थी। शक है कि उसी ने चोरी को अंजाम दिया है। मोहल्ले के लोगों ने उसे रात में घूमते हुए भी देखा था। जिस अलमारी को खोला, उसमें एक लाइसेंसी रायफल और कारतूस भी थे, वे चोरी नहीं हुए।  

जंगले से अंदर आए

परिजनों ने बताया कि किराएदार को घर की भौगोलिक स्थिति की अच्छी जानकारी है। वो बाहरी कमरे में बने जंगले के रास्ते से अंदर आया होगा। अंदर से दरवाजा खोलकर बाहर मौजूद अपने साथियों को बुला लिया। छत के रास्ते से कूदकर भाग गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें