आगरा के नरायन सिटी (थाना जगदीशपुरा) में चोरों ने स्कूल प्रबंधक के बंद घर के ताले तोड़ दिए। इसके बाद लाखों के जेवरात और नकदी चोरी करके ले गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
नरायन सिटी, बिचपुरी रोड निवासी सीएन मिश्रा पुत्र आरएन मिश्रा का सिकंदरा में पब्लिक स्कूल है। उनकी पत्नी नीता एक विद्यालय में शिक्षिका हैं। सीएन मिश्रा ने बताया कि उनकी मां शांति देवी के फ्रैक्चर हो गया था। इस कारण वह अस्पताल में भर्ती थीं।
दो दिन पहले बेटा प्रांश मिश्रा खून लेने जा रहा था। वह भी हादसे में घायल हो गया। उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार दो दिन तक घर नहीं जा सका।