फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra 2026: डीजे की धमक पर सख्ती, 12 फीट से ऊंची नहीं होगी कांवड़; शिवभक्तों के लिए जारी हुई गाइडलाइन

Wed, 29 Jul 2026 09:32 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सावन में निकलने वाली कांवड़ यात्राओं को लेकर आगरा प्रशासन ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 12 फीट से ऊंची कांवड़ पर रोक, डीजे के लिए तय मानक और कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकानें बंद रखने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
युवा कांवड़िए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होगी और यात्रा में डीजे तय मानक के अनुसार बजाया जाएगा। सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्राओं पर पुलिस कमिश्नरेट में मंगलवार को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, अपर पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी की मौजूदगी में समन्वय बैठक हुई। कांवड़ मार्ग पर खाने-पीने के सामान की दुकानों की जांच खाद्य विभाग की टीम करेंगी।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने कहा कि कांवड़ मार्गों और मंदिरों के आसपास मीट की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। खाद्य एवं औषधि विभाग को होटल, ढाबों और दुकानों की जांच कर रेट सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए गए। कांवड़ मार्गों की मैपिंग कर संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाथीघाट, पोइया और बटेश्वर सहित प्रमुख घाटों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

यात्रा मार्गों पर रूट डायवर्जन, यातायात नियंत्रण, एंबुलेंस, क्रेन, मेडिकल सहायता और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध रहेंगे। सावन के दूसरे सोमवार को होने वाली परिक्रमा के लिए यातायात योजना तैयार की जाएगी। सोशल मीडिया की 24 घंटे मॉनिटरिंग कर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पीडब्ल्यूडी और नगर निगम को कांवड़ मार्गों की मरम्मत व जलभराव और बिजली विभाग को ट्रांसफॉर्मर, झूलते तार और पोल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें