फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना की अश्लील पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सदर क्षेत्र की युवती के नाम से शोहदों ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली। उसकी तस्वीरोें के साथ अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर दीं। रोजाना कॉलेज से घर जाने के दौरान पीछा करने लगे। विरोध करने पर तेजाब से जलाने की धमकी दी। पीड़िता के पिता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। इसके बाद थाना सदर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

पीड़ित के पिता ने बताया कि दस दिनों से दो युवक बेटियों का पीछा कर रहे थे। बेटियों ने विरोध किया तो तेजाब से जलाने की धमकी देने लगे। तीन दिन पहले बड़ी बेटी के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली। बेटी की तस्वीरों के साथ किसी दूसरी युवती की अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर दीं। रिश्तेदारों से जानकारी मिलने पर आरोपियों के नंबर पर काॅल कर बात की। उन्होंने मना करने पर पहले फोटो डिलीट की और अगले दिन फिर पोस्ट कर दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। इंस्पेक्टर सदर ने बताया कि मामले मेें जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें