फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत में कर रहे थे गेहूं की कटाई...तभी दिखा मगरमच्छ, कांप गए लोग

Wed, 09 Apr 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कस्बा घिरोर में खेतों में निकले मगरमच्छ को पकड़ती वन विभाग की टीम
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बा के पास खेत में गेहूं की फसल की कटाई करते समय एक खेत में अचानक मगरमच्छ आ गया। मगरमच्छ को देखकर गेहूं की कटाई कर रही महिला और परिजन के होश उड़ गए। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़कर चंबल सेंचुरी भिजवाया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी विनोद दिवाकर, टीटू दिवाकर, नीरज और नीतू अपने परिजनों के साथ घर के पास में बुधवार सुबह खेत से गेहूं काट रहे थे। उसी दौरान विनोद दिवाकर की पत्नी नीरज देवी के आगे लगभग तीन फुट का मगरमच्छ सामने आ गया। नीरज मगरमच्छ से बाल-बाल बच गई। मगरमच्छ देखकर नीरज की चीख निकली तो सभी वहां से भाग खड़े हुए। चीख पुकार सुनकर अन्य लोग मौके पर पहुंचे। वन विभाग को सूचना दी गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी विवेकानंद दुबे क्षेत्र प्रभारी सुशील कुमार तिवारी, दिलीप कुमार और अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। मगरमच्छ को पकड़कर चंबल सेंचुरी भिजवाया गया। लोगों का कहना है कि पास में ही कुशियारी रजबहा है। रजबहा सूख जाने के कारण मगरमच्छ खेतों में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें