मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मूले में चोरों ने एक मकान के ताले तोड़कर करीब 7.50 लाख रुपये के नकदी-जेवर चोरी की वारदात अंजाम दे डाला। घटना के समय सभी परिजन माता शीतला देवी मंदिर नेजा चढ़ाने के लिए गए थे। पीड़ित ने बुधवार को तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है।
गांव नगला मूले के रहने वाले गोपाल राजपूत मंगलवार को परिवार के लोगों के साथ माता शीतला देवी मंदिर नेजा चढ़ाने के लिए गए थे। रात करीब 11 बजे जब सभी परिजन घर वापस लौटे तो देखा कि कमरों के ताले टूटे हुए थे। कमरों में अलमारी व बक्से खुले हुए थे। सामान इधर उधर बिखरा हुआ पड़ा था। गोपाल ने पुलिस को बताया कि चोर करीब 7.50 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए हैं। स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पीड़ित ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।