फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सराफा की दुकान से उठा ले गए अलमारी, चार लाख के जेवर चुराए

Fri, 24 Jan 2025 09:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। गांव शरीफपुर में स्थित एक सराफा की दुकान का शटर तोड़ने के बाद चोर अलमारी को उठा कर ले गए। अलमारी तोड़ कर करीब 4 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए गए। शुक्रवार की सुबह टूटी अलमारी पास ही खेत में पड़ी मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। खुलासे को लेकर प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला वेदनटोला निवासी दिलीप वर्मा गांव शरीफपुर में सराफा की दुकान किए हुए हैं। बृहस्पतिवार की शाम को वह रोजाना की तरह दुकान बंद करने के बाद घर चले गए थे। रात में किसी समय चोरों ने शटर तोड़ने के बाद दुकान में रखी अलमारी उठाई और खेत में ले गए। वहां चोरों ने अलमारी तोड़ कर करीब 4 लाख रुपये के जेवर चोरी की वारदात अंजाम दी। शुक्रवार की सुबह चोरी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुकान से करीब 500 मीटर दूर सरसों के खेतों में टूटी हुई अलमारी पड़ी मिली। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद खुलासे को लेकर प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें