एक महीने के भीतर अरतौनी, महर्षिपुरम और अभी 12 जनवरी को गणेश विहार के युवक ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि चोर लग्जरी गाड़ी से चोरी करने आते है। पुलिस ने चोरों को तलाशने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में लग्जरी गाड़ी में बैठकर चोरी करने वाले दिल्ली गैंग के एक बदमाश और महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी में प्रयुक्त कार, गहने और नकदी मिली है। खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव के पूर्व प्रधान का पति रेकी कर चोरों को शरण देता था। आरोपियों ने एक महीने में तीन वारदात की है।
विज्ञापन
थाना सिकंदरा प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक महीने के भीतर अरतौनी, महर्षिपुरम और अभी 12 जनवरी को गणेश विहार के युवक ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि चोर लग्जरी गाड़ी से चोरी करने आते है। तब पुलिस टीम ने 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तब कार का पहचान हुई।
इस पर शुक्रवार रात पुलिस ने दिल्ली के बुद्ध विहार निवासी महेंद्र उर्फ लंबू और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सोनू उर्फ सोनवीर, सुनील उर्फ संदीप और ललित उर्फ लोकेश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी महेंद्र ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उन लोगों की खंदौली थाना क्षेत्र के गांव नगला हुंसा की पूर्व प्रधान के पति सोनू उर्फ सोनवीर से दोस्ती थी।
सोनू पहले गाजियाबाद में नौकरी करता था। आगरा में सोनू के साथ मिलकर गैंग के सभी बदमाश रेकी कर चोरी करते थे। चोरी करने के समय गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे। वहां से निकलने के बाद असली लगा देते।
सोनू ने बहन के जन्मदिन पर गिफ्ट की थी सोने की चेन
12 जनवरी को आरोपी सोनू की बहन का जन्मदिन था। उस दिन आरोपियों ने गणेश विहार में चोरी की। रात को सोनू गैंग के सभी बदमाशों को बहन के घर ले गया। दावत खाने के बाद बहन को चोरी की सोने की चेन गिफ्ट में दी। पुलिस ने चेन बरामद कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया।