आगरा। जीवनी मंडी जलकल स्थित एचटी प्लांट के पास मेन राइजिंग लाइन में लीकेज हो गया है। इसकी मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इस कारण शुक्रवार शाम को आधा दर्जन से अधिक इलाकों में आपूर्ति बाधित हो गई। यह समस्या शनिवार सुबह तक रहेगी।
मेन राइजिंग लाइन में लीकेज की वजह से शुक्रवार शाम से ही फव्वारा, मोती महल, छीपीटोला, रकाबगंज, कोतवाली, बेलनगंज, हास्पिटल रोड आदि इलाकों में आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। पानी की व्यवस्था के लिए लोगों को सबमर्सिबल पंप का सहारा लेना पड़ गया। जलकल विभाग के सचिव के मुताबिक, जलापूर्ति प्राप्त होने पर पहले से ही आवश्यकतानुसार पेयजल का भंडारण कर लें। विभाग की ओर से टैंकरों से क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जाएगी। अगर कहीं टैंकर की जरूरत है तो लोग टोल फ्री नंबर 1800 2702722, कंट्रोल रूम 8192095401 पर काल कर सकते हैं।