फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में ऑक्सीजन की नहीं होगी कमी, दो और प्लांट हुए शुरू

विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री साथ में ? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना महामारी की तीसरी लहर के खतरे के बीच जिले में दो और ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गए। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने जिला अस्पताल और सौ शैया अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री ने बताया जिले में चौथा प्लांट भी शीघ्र शुरू होगा।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिले में ऑक्सीजन की भारी किल्लत रही थी। उस समस्या को दूर करने के लिए शासन ने जिले को चार ऑक्सीजन प्लांट दिए। पहला प्लांट बर्न यूनिट के पास जन प्रतिनिधियों के सहयोग से बनवाया गया है जो एक महीने पहले ही शुरू हो चुका है। इस प्लांट से कोविड लेवल टू अस्पताल को ऑक्सीजन सप्लाई के साथ ही जरूरत पडने बाहर जिले के निजी अस्पतालों को भी सिलिंडर भर कर दिए जा सकेंगे। वहीं दूसरा प्लांट जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए स्थापित किया गया है। तीसरा प्लांट सौ शैया अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए स्थापित किया गया है।
जिला अस्पताल और सौ शैया अस्पताल में स्थापित प्लांट प्रधानमंत्री केयर फंड से स्थापित किए गए हैं। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री ने जिला अस्पताल और सौ शैया अस्पताल के प्लांट का लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिले में ऑक्सीजन की कमी से अब किसी की मौत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि भोगांव में स्थापित किया गया ऑक्सीजन प्लांट भी शीघ्र शुरू होगा।
विज्ञापन

सौ शैया अस्पताल के लिए स्थापित कराए गए ऑक्सीजन प्लांट का गेट उद्घाटन से पहले ही टूट गया। शुक्रवार को लोकार्पण के लिए पहुंचे कैबिनेट मंत्री को अधिकारियों ने दूसरे गेट के पास लोकार्पण कराते हुए वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें