फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता के संचालित मदरसों का होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बिना मान्यता के संचालित हो रहे मदरसों का सर्वे कराया जाएगा। बीएसए, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और संबंधित तहसील के एसडीएम ऐसे मदरसों की जानकारी पांच अक्टूबर तक जुटाएंगे। इसके बाद दस अक्टूबर तक रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। डीएम 25 अक्टूबर तक शासन को अपनी आख्या के साथ रिपोर्ट भेजेंगे। शासन के निर्देश के बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने सर्वे की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में मान्यता प्राप्त 97 मदरसों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा बिना मान्यता के संचालित होने वाले मदरसों का आंकड़ा विभाग के पास नहीं है। शासन ने ऐसे मदरसों का पता लगाने के निर्देश जारी किए हैं। शासन से पत्र मिलने के बाद विभाग ने ऐसे मदरसों का सर्वे कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। यह सर्वे तहसील क्षेत्र वार किया जाएगा। एडीएम के निर्देशन में सर्वे का कार्य किया जाएगा। टीमें अपनी सर्वे रिपोर्ट एडीएम को सौंपेगी। एडीएम तीनों तहसीलों से प्राप्त होने वाला डाटा डीएम को सौंपेंगे। डीएम इस डाटा को 25 अक्तूबर तक शासन को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें