फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हिंदुओं के उत्पीड़न के विरोध में होगा धरना

Mon, 02 Dec 2024 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भारत जन जागरण मंच ने एलान किया है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न और अत्याचार के विरोध में जिला मुख्यालय पर 4 दिसंबर को सुबह 11 बजे से धरना प्रदर्शन होगा। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में बैठक की जा चुकी है। मंच के अध्यक्ष घनश्यामदास गुप्ता ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर वहां की सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। हिंदुओं के घरों में आगजनी, लूटपाट और महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं हो रहीं हैं, इसके विरोध के लिए आगे आना होगा। उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों, बौद्ध मठों पर निरंतर हमले हो रहे हैं। इस्कॉन सन्यासी चिन्मय कृष्ण दास को जेल भेज दिया गया। हिंदुओं द्वारा अपनी रक्षा के लिए विरोध करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बैठक में कहा गया कि जनपद भर से बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। इसके लिए मंच के पदाधिकारियों और हिंदू समाज के प्रमुख लोगों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। बैठक में राहुल चतुर्वेदी, प्रदीप चौहान, केके गुप्ता, सुमित चौहान, सिद्धनाथ पांडेय, सुशील चौहान, जयप्रकाश सिंह चौहान मंजू मौजूद रहे।

महामंडलेश्वर करेंगे नेतृत्व
धरना प्रदर्शन मंच के संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती और स्वामी कुमारानंद के नेतृत्व में होगा। इसके अलावा कई हिंदूवादी नेता और विद्वान भी धरना प्रदर्शन को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें