फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विसर्जन के अंतिम दिन रहे कड़े सुरक्षा इंतजाम

Tue, 17 Sep 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के अंतिम दिन मंगलवार को करहल और कुर्रा क्षेत्र में कडे़ सुरक्षा इंतजाम रहे। नदी, नहर आदि के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। सीओ करहल संतोष कुमार सिंह ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

मंगलवार को अंतिम दिन भगवान गणेश का पूजन अर्चन करने के बाद धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गईं। कई स्थानों पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। एसपी विनोद कुमार की ओर से विसर्जन को लेकर कडे़ सुरक्षा बंदोबस्त के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में सीओ करहल ने बुझिया पुल, कुर्रा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली नदी, नहर आदि विसर्जन के अन्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया।
सुबह ही सीओ ने बनाए गए सभी पोइंट पर बारी-बारी से निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए। सीओ संतोष कुमार ने बताया कि विसर्जन के दौरान कोई हादसा न हो सके। इसको लेकर एसपी के निर्देशों पर सर्तकता बरती जा रही है। लोगों से विसर्जन के दौरान समुचित दूरी बनाए रखे, बच्चों व महिलाओं को दूर रखे जाने और गहराई में न जाने की सलाह दी गई। तैराक लोगों की टीम भी क्षेत्र में तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें