संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। खूंखार कुत्तों ने मासूम संध्या के शरीर के हर हिस्से को नोच डाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम के चेहरे को छोड़कर हर अंग पर कुत्तों के काटने और नोचने के गहरे जख्म मिले हैं।
हमला इतना तीव्र और आक्रमक था कि मासूम उसे झेल नहीं पाई। कुत्तों ने उसकी गर्दन को आगे व पीछे की ओर से काट लिया जो मौत का कारण बन। मासूम के पोस्टमार्टम की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई गई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम के जिस्म पर 14 बड़े व गहरे जख्म थे। जबकि कई और छोटे जख्म थे। सिर्फ उसका चेहरा ही सुरक्षित था। जबकि हाथ, पैर, पीठ का कहिस्सा ऐसा नहीं था जहां नोंचने, काटने के निशान न रहें हों। मासूम की दाहिनी जांघ का पूरा मांस ही कुत्तों ने खा लिया।
खूंखार कुत्तों का यह हमला इतना भयानक था कि देखने वाले भी सदमे में आ गए। जिन ग्रामीणों ने मासूम के शव को नजदीक से देखा वे भी खूंखार कुत्तों के ऐसे हमले की सोचकर दहशत में आ जाते हैं। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि मासूम के शरीर पर अनगिनत काटने के निशान थे। कुछ बड़े और गहरे जख्म थे तो कुछ छोटे जख्म थे।