फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अतिरिक्त दहेज मांगने पर पति समेत सात पर केस दर्ज

Tue, 04 Mar 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। अतिरिक्त दहेज की मांग का आरोप लगाते हुए विवाहिता ने पति समेत सात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना सोरोंजी के मोहल्ला कटरा निवासी दीक्षा भारद्वाज ने बताया कि उसकी शादी नौ वर्ष पूर्व प्रवीण पाराशर निवासी कस्बा सहावर के साथ हुई थी। आरोप है कि कुछ दिन बाद ही पति प्रवीण पाराशर, सास अनीता, नंद ज्योति, देवर नवीन पाराशर, विपिन, सुमित, देवरानी सलोनी ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। दहेज के लिए विवाहिता को परेशान किया जाने लगा। ससुरालीजन गाली-गलौज और प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता ने पति सहित अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा ने बताया की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें