फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताहांत कफ्र्यू- जिलेभर में बंद रहे बाजार, ठेले पर बिकते नजर आए फल और सब्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/सोरों/सहावर/पटियाली/गंजडुंडवारा/सिढ़पुरा/अमांपुर। सप्ताहांत कर्फ्यू के दौरान रविवार को जिलेभर में बाजार बंद रहे। बाजार बंदी के बीच लोगों को अच्छी खासी चहल पहल नजर आई।
विज्ञापन

सुबह शाम के समय जहां बाजारों में काफी लोग सैर सपाटे के लिए निकले तो पार्कों में भी बच्चों की मस्ती देखी गई। बाजारों में जगह-जगह फल और सब्जी के ठेले लगे हुए थे। तीर्थनगरी सोरों में भी सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद नजर आए। गंगाघाटों पर सुबह श्रद्धालु पहुंचे थे। सहावर, अमांपुर, सिढ़पुरा में भी वीकेंड कर्फ्यू काफी प्रभावी नजर आया।
यहां भी सब्जी और फल की दुकानें ही खुलीं थीं। गंजडुंडवारा, पटियाली, मोहनपुर में भी बाजार बंद रहे। बंद बाजारों में पुलिस की टीमें भी गश्त करती नजर आ रही थी। बाजार बंद होने के बावजूद लोगों की बीच लापरवाही बनी हुई थी। लापरवाह लोग बिना मास्क के घूम रहे थे। लोग लापरवाही करने से नहीं चूक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें