फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: प्रेस बंद किए बिना घर से निकल गए प्रोफेसर, फ्लैट में लगी आग; मची अफरातफरी

Sun, 03 Mar 2024 11:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक प्रोफेसर कपड़ें में प्रेस करने के बाद उसे बंद किए बिना घर से निकल गए। इससे फ्लैट में आग लग गई। आसपास के लोगों ने धुआं निकलते देखा तो अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन
Agra: प्रेस बंद किए बिना घर से निकल गए प्रोफेसर, फ्लैट में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की शाम एक फ्लैट में आग लगने से अफरातफरी मच गई। लोग धुआं निकलता देख घरों से बाहर आग गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने सीढ़ी लगाकर फ्लैट के अंदर गई। इसके बाद आग पर काबू पाया। आशंका है कि कपड़े प्रेस करने के दौरान वह चालू रह गई थी। इस वजह से आग लग गई।

विज्ञापन


घटना ताजगंज थाना क्षेत्र के एकता चौकी क्षेत्र के कृष्ण वाटिका कॉलोनी की है। यहां के निवासी निवासी अंकित अग्रवाल एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर को उन्होंने कपड़े प्रेस किए थे। इसके बाद 3 बजे फ्लैट का मेन गेट बंद कर बाहर गए थे। 

इसके बाद फ्लैट से धुआं उठने लगा। कुछ देर बाद शीशे टूटने लगे। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के इलाके अफरातफरी मच गई। लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें