फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत में पानी जाने से नाराज बड़े भाई ने छोटे पर झोंके फायर

Sun, 03 Mar 2024 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली(कासगंज)। क्षेत्र के ग्राम अशोकपुर में खेत में पानी चले जाने पर बड़े भाई ने छोटे भाई पर फायर झोंक दिए, जिससे वह बाल बाल बच गया। उसने एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई। इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। दूसरी तरफ फायरिंग होने से गांव में अफरा तफरी मच गई थी।
विज्ञापन

अशोकपुर गांव निवासी नवीन अपने खेत में पानी लगा रहा था। इसी बीच मेढ़ अचानक कट गई और पानी बड़े भाई रूम सिंह के तंबाकू के खेत में जाने लगा। इस बात की जानकारी होने पर बड़ा भाई आग बबूला हो गया। वह गाली गलौज करते हुए, अपने छोटे भाई पर हमला कर दिया।
जब छोटे भाई ने विरोध किया तो बड़े भाई ने उसके उपर तमंचा तान दिया। भयभीत होकर छोटा भाई गांव की तरफ भागा। इस दौरान बड़ा भाई उसे गालियां देते हुए दौड़ा लिया। साथ ही भाग रहे छोटे भाई पर फायर किया। इस दौरान जान बचाने के लिए छोटा भाई गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसकर अपनी जान बचाई। बड़े भाई के तरफ से चलाई गई गोली दीवार में जा लगी। इसके बाद भी बड़े भाई ने दो फायर और किए। फायरिंग की आवाज से गावं में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई।पुलिस के आने से पहले रामू वहां से भाग गया। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि नवीन से पुलिस को तहरीर देने के लिए कहा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें