फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पर्चा-दवा लेने के लिए धक्कामुक्की, तीन घंटे में मिल पाया इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। पर्चा-दवा के लिए धक्कामुक्की होती रही। ओपीडी हॉल के बाहर तक मरीजों की लाइन लग गई। ढाई से तीन घंटे में मरीजाें को इलाज मिल पाया। इससे मरीजों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

ओपीडी में 3914 मरीज आए। मरीजों की लाइन गेट के बाहर तक लग गई। सुबह 10 से 12 बजे तक सबसे ज्यादा मारामारी रही। लाइन में लगने से कई बुजुर्ग और महिला मरीजों को दिक्कत होने लगी। डौकी के कुलदीप सिंह ने बताया कि पिताजी के घुटनों में दर्द और सूजन होने पर इलाज कराने लाया। यहां सबसे पहले पर्चा बनवाने, फिर डॉक्टर को दिखाने और फिर दवा लेने क लिए तीन बार लाइन में लगना पड़ा। इनमें ढाई से तीन घंटे का समय हो गया। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि एसएन में इलाज की सुविधाएं बढ़ने से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। काउंटर बढ़ाने के साथ ऑनलाइन पर्चे भी बनवाए जा रहे हैं।

बुखार-खांसी और घुटनाें में दर्द की परेशानी
- ओपीडी में सबसे ज्यादा मेडिसिन में 807, हड्डी रोग में 426, त्वचा रोग में 401 और वक्ष एवं क्षय रोग विभाग में 301 मरीज आए। ओपीडी प्रभारी डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि इनमें वायरल बुखार, डायरिया, जोड़ों में दर्द-सूजन और एलर्जी के मरीज ज्यादा हैं। विशेषज्ञ दवाएं देने के साथ बचाव के बारे में भी बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें