फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंदिर में निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुई तकरार

Sun, 10 Mar 2024 05:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर में निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुई तकरार
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने रुकवाया निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शहर के कचहरी रोड पर एक मंदिर में निर्माण कार्य कराए जाने को लेकर दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्ष के बीच जमकर तकरार हुई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काम को रुकवा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली में आए दिन धार्मिक स्थलों को लेकर विवाद सामने आ रहे हैं। कहीं आक्रोशित लोग जाम लगा देते हैं तो कहीं पुलिस की मनमानी को लेकर प्रदर्शन होते हैं। रविवार को शहर के कचहरी रोड डीएवी स्कूल वाली गली के मोड़ पर बने मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा था। तभी दूसरे पक्ष ने इसका विरोध करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद रेलवे गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों के बीच जमकर तकरार हुई। पुलिस ने तकरार कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। वहीं दोनों पक्ष से अपनी अपनी समस्या को अधिकारी के सामने रख कर निस्तारण कराए जाने की बात कही। मंदिर में निर्माण कार्य को लेकर हो रहे विवाद के दौरान वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें