फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता का कोई शार्टकट नहीं, अपने सामर्थ्य से ही मिलती है तरक्की

Wed, 19 Sep 2018 06:43 PM IST
टीम डिजिटल, आगरा
विज्ञापन
पढ़ाई के टिप्स देने के दौरान छात्रों के बीच एक्सपर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है। अपने सामर्थ्य से ही तरक्की का रास्ता मिल सकता है। छात्रों के मन की ऐसी ही कई जिज्ञासाओं के समाधान के लिए अमर उजाला और सेंटर फॉर एंबिशन के तत्वावधान में एक पहल की गई है। इसमें आओ जाने अपना सामर्थ्य में छात्र-छात्राओं को करियर से संबंधित टिप्स दिए जा रहे हैं, साथ ही उनके सवालों के जवाब भी एक्सपर्ट्स दे रहे हैं।

विज्ञापन

 

बुधवार को ये कार्यक्रम शिकोहाबाद के नारायण डिग्री कॉलेज और सिरसागंज के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में हुए। एक्सपर्ट रोहित प्रकाश सक्सेना ने छात्र-छात्राओं को बताया कि सफलता को कोई शार्टकट नहीं होता है। ये मेहनत और सही दिशा में आगे बढ़ने से ही मिलती है। उन्होंने कहा कि रटने से परीक्षा तो पास की जा सकती है, लेकिन बेहतर भविष्य संवारा नहीं जा सकता है। इसके लिए छात्रों को अपना लक्ष्य तय करना होगा, फिर उसी दिशा में आगे बढ़ने के लिए कठिन परिश्रम के साथ तैयारी करनी होगी। मेहनत से ही लक्ष्य को पाया जा सकता है। एक्सपर्ट रोहित ने पढ़ने के भी महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इस बीच कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कई सवाल पूछे। एक्सपर्ट ने उनके सवालों के जवाब दिए। छात्रों की शंकाओं और भ्रांतियों को भी दूर किया ।
 

इस मौके पर शिकोहाबाद के नारायण कॉलेज में प्रींसिपल डा एकेएस चौहान, डा एसएस यादव, डा कृष्ण कुमार, डा कुलदीप यादव, डा रेखा पचौरी, डा पीके जादौन, डा विवेक और डा अमित अग्रवाल मौजूद रहे। इसी तरह सिरसागंज के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में प्रींसिपल डा आरपी शर्मा, डा धीरेंद्र कुमार, डा सरिता लवानिया, डा कांति शर्मा, डा राधे श्याम सिंह, डा आशुतोष राय, डा अनुपमा चतुर्वेदी, डा कविता यादव सहित स्टॉफ मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें