फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल करते रहे '102' नंबर, एंबुलेंस नहीं मिलने पर प्रसूता ने तोड़ा दम

Wed, 19 Sep 2018 04:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के पिनाहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में एंबुलेंस नहीं मिलने पर प्रसूता ने दम तोड़ दिया। परिजन बार-बार फोन मिलाते रहे, लेकिन एंबुलेंस का नंबर नहीं मिला। सीएचसी प्रभारी ने भी फोन न मिलने पर नोडल प्रभारी को जानकारी नहीं दी। ऐसे में प्राइवेट वाहन से आगरा लाते वक्त रास्ते में प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने सीएमओ के यहां शिकायत कर जांच की मांग की है।

विज्ञापन

 

थाना पिनाहट के गांव झोरियन निवासी देवरथ की पत्नी राजकुमारी (22) को सोमवार रात करीब 11 बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सीएचसी में भर्ती कराया। मंगलवार सुबह करीब साढे़ चार बजे उसने मृत बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद प्रसूता की भी हालत बिगड़ने लगी। चिकित्सकों ने इसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले लिए रेफर कर दिया।
 

परिजनों ने 102 एंबुलेंस सेवा को फोन किया, लेकिन नहीं मिला। करीब आधा घंटे तक फोन मिलाते रहे, फिर भी फोन नहीं मिला। इस पर परिजनों ने सीएचसी प्रभारी से एंबुलेंस की व्यवस्था कराने को कहा, लेकिन उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। कोई व्यवस्था न होने पर परिजन प्राइवेट वाहन लेकर आए। इस बीच करीब दो घंटे का समय गुजर गया। लेडी लायल लेकर आए तो यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 

पति देवरथ का कहना है कि समय रहते एंबुलेंस मिल जाती तो जान बच जाती। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स का कहना है कि फोन न मिलने पर सभी प्रभारियों को एंबुलेंस के आगरा नोडल प्रभारी का नंबर है, उसे सूचना देनी चाहिए। इसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें