कोसीकलां। गांव मझोई के साधारण किसान परिवार में जन्मी बेटी सीमा तिवारी ने उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस कांस्टेबल में नियुक्ति पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सरकारी विभाग में नौकरी पाने वाली यह इकलौती बिटिया है।
गांव में अच्छा स्कूल और कॉलेज न होने के बाद भी परिजनों ने सीमा को उसकी पढ़ाई में सहयोग कर बाहर जाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। सीमा ने कोसीकलां में अपनी में पढ़ाई के साथ वह गांव में गरीब छात्राओं को नि:शुल्क पाठन कराती थी। लगन और मेहनत की बदौलत सीमा ने 2019 में यूपी पुलिस द्वारा कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली, जिसमें सीमा ने फार्म भरा और कामयाबी मिली। सीमा बताती हैं कि शुरू से ही भाई राजू और राहुल के साथ घर परिवार के सभी सदस्यों ने उनका खूब साथ दिया है। वह इंस्पेक्टर के लिए परीक्षा की तैयारी कर रही हैं उनका सपना ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा व सुरक्षा करना है।