फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डेंगू के इलाज के लिए आगरा-दिल्ली नहीं लगानी होगी दौड़

Thu, 27 Feb 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। डेंगू का इलाज कराने के लिए लोगों को आगरा-दिल्ली की दौड़ नहीं लगानी होगी। जिला अस्पताल से डेंगू के मरीजों को रेफर नहीं किया जाएगा। यहां पर प्लेटलेट्स और प्लाज्मा दिया जा सकेगा। इसके लिए कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट शुरू हो गई है।
विज्ञापन

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में पिछले साल डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स की जरूरत होने पर मेडिकल कॉलेज सैफई और आगरा के लिए रेफर कर दिया जाता था। इसकी वजह अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का शुरू नहीं होना था। सीएमएस डाॅ. मदनलाल ने बताया कि मच्छरों का प्रकोप बढ़ते ही जिला अस्पताल की ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया गया है। अब जिला अस्पताल में बुखार और डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स व प्लाजमा के साथ अन्य ब्लड से जरूरी पदार्थ उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें