फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बार चुनाव की दीवानी में हलचल, मतदाताओं को लुभाने लगे प्रत्याशी

Wed, 18 Dec 2024 05:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- जनसंपर्क कर प्रत्याशी कर रहे हैं वोट देने की अपील
विज्ञापन


- 16 पदों पर हो चुका है निर्विरोध निर्वाचन, तीन पदों पर नौ के बीच कांटे की टक्कर

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। बार एसोसिएशन मैनपुरी के प्रतिष्ठित वार्षिक चुनाव की दीवानी में हलचल शुरू हो गई है। 23 दिसंबर को मतदान होगा। उससे पहले प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में जुटे हैं। जनसंपर्क का दौर जोरों से चालू है।
विज्ञापन


बुधवार को भी कैंटीन के पास बार अध्यक्ष पद पर खड़े प्रत्याशी आशुतोष पांडेय ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। अधिवक्ताओं को भी संबोधित किया। बता दें कि 16 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। अब सिर्फ तीन पदों पर नौ प्रत्याशियों के लिए मतदान होगा। इनके बीच कांटे की टक्कर है। 23 दिसंबर को सुबह 08:30 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। 5 बजे से मतगणना और उसी दिन परिणाम जारी होगा।
विज्ञापन




अध्यक्ष पद पर इनके बीच कांटे की टक्कर

आशुतोष पांडेय, विनीत कुमार निगम, अवधेश सिंह यादव।



वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ये हैं प्रत्याशी

सुनील कुमार यादव, अमर चौहान।



सचिव पद पर इनके बीच टक्कर

बृजेंद्र यादव, विश्व विमोहन, धर्मेंद्र कुमार, शिवकुमार यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें