फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दूषित पेयजल और नाला सफाई के मुद्दों पर हंगामे के आसार, नगर निगम सदन की बैठक आज, पार्षदों के प्रस्तावों पर होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जन समस्याओं और विकास कार्यों पर नगर निगम में सामान्य सदन सोमवार को होगा। दूषित पेयजल और नाला सफाई के मुद्दे पर हंगामा होने के आसार हैं। महापौर हेमलता दिवाकर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में विपक्षी पार्षदों के तीखे तेवर देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन

नए नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार कमान संभालेंगे। प्रशासनिक फेरबदल और वरिष्ठ अधिकारियों की गैर-मौजूदगी के बीच सदन को सुचारु रूप से चलाना मेयर के लिए चुनौती होगा। सदन में विपक्षी और सत्तापक्ष दोनों ही ओर के पार्षदों ने घेराबंदी की तैयारी कर ली है। कई वार्डों में गंदे पानी की सप्लाई पर पार्षद जलकल विभाग को कटघरे में खड़ा करेंगे। वहीं, मानसून से पहले नाला सफाई के नाम पर हो रही कागजी कार्रवाई पर भी पार्षदों की नाराजगी देखने को मिल सकती हैं। इस मुद्दे पर कई पार्षदों ने प्रस्ताव लगाए हैं।
-

धार्मिक स्थल को शिफ्ट करने पर चर्चा
सदन में एक संवेदनशील और महत्वपूर्ण प्रस्ताव आगरा कॉलेज के समीप स्थित धार्मिक स्थल को एमजी रोड से हटाकर अन्य शिफ्ट करने का भी है। पार्षद शरद चौहान की ओर से यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने का हवाला देते हुए इस प्रस्ताव पर सदन में मंथन होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें