फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गिरवी रखे गहने छुड़ाने के लिए की थी चोरी, पहुंचे जेल

Thu, 01 Jan 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सुनार की दुकान पर गिरवी रखे गहनों को छुड़ाने के लिए बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान पर काम करने वाले ताजगंज के गांव हज्जूपूरा निवासी मनीष ने मिंयापुर निवासी राहुल के साथ मिलकर चोरी की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 4 बंडल सरिया, 2 मोबाइल फोन, 19 हजार की नकदी और एक बाइक रिक्शा मिला है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसीपी ताज सुरक्षा पीयूष कांत राय ने बताया कि धांधुपुरा निवासी विकास ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था उनकी बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान है। सोमवार को सुबह 9 बजे दुकान पर पहुंचे थे। देखा तो लॉक टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो गल्ले से 55 हजार रुपये और बाहर रखे 6 सरिया के बंडल चोरी हो चुके थे। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दिखने वाले चोर मनीष और राहुल उनकी ही दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी थे। एकता थाना पुलिस ने बुधवार को गांव बुढ़ाना वाले मोड़ से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की सरिया, नकदी व अन्य सामान मिला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि मनीष के घर के गहने एक सुनार की दुकान पर गिरवी रखे हुए थे। रुपयों का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। गहनों को छुड़ाने के लिए राहुल के साथ चोरी की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें