फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का एक सप्ताह में खुलासा: मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया चोर, पूछताछ में उगला राज

Wed, 19 Apr 2023 05:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

चोरी के खुलासे को लेकर पुलिस ने टीम गठित की थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद किया गया है। 
 
विज्ञापन
चोर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में एक सप्ताह पूर्व हुई लाखों के माल की चोरी का थाना दक्षिण पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


थाना दक्षिण पुलिस ने करीब एक सप्ताह पूर्व सुहागनगर सेक्टर एक निवासी रोहित कुमार के घर हुई चोरी का खुलासा कर दिया। एसपी सिटी सर्वेश मिश्र के निर्देशन में पुलिस टीम कई दिन से चोरी की घटना के अनावरण में जुटी थी। मंगलवार देर शाम मुखबिर से मिली सूचना पर थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने एक चोर मुकुल कुमार निवासी भीमनगर को करबला चौराहा के समीप से पकड़ा। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सुहाग नगर निवासी रोहित के घर पर की वारदात की थी।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए लाखों के सोने-चांदी के आभूषण बरामद करने के साथ ही एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। उससे सोने की चूड़ी, दो सोने के पैंडल, सोने की झुमकी, सोने की नथनी, चांदी की पायल और अन्य सामान बरामद किया है। प्रेसवार्ता के दौरान नगर पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार, एसओ रसूलपुर कमलेश सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - युवक की गला रेतकर हत्या: ईंट भट्ठे के पास ऐसे हाल में मिला शव, सहम गए ग्रामीण; नहीं हो सकी शिनाख्त

चोरी के आईफोन और तमंचा सहित एक पकड़ा

थाना दक्षिण पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मोबाइल चोर को आईफोन और अवैध तमंचा के साथ पकड़ा है। चोर पर अलग-अलग थाना में कई मुकदमा दर्ज हैं। थाना प्रभारी दक्षिण राजेश कुमार मंगलवार देर शाम को स्टेशन रोड तिकुनिया पर संदिग्ध लोगों व वाहनों की चेकिंग में जुटे थे। इसी दरम्यान उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका। तलाशी के दौरान जितेंद्र निवासी हिमांयूपुर के पास से आइफोन और तमंचा बरामद किया। अभियुक्त जितेंद्र ने आईफोन को चोरी किये जाने की बात स्वीकार की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें