फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गला रेतकर हत्या: ईंट भट्ठे के पास ऐसे हाल में मिला शव, सहम गए ग्रामीण; नहीं हो सकी शिनाख्त

Wed, 19 Apr 2023 04:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

ग्रामीण सुबह के समय जब वहां से गुजर रहे थे, तो उनकी नजर शव  पर पड़ी। लाश देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। उनकी सूचना पर पुलिस वहां आ गई। 
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद की जसराना तहसील के थाना एका क्षेत्र में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई।  मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। शिनाख्त न होने पर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है।

ग्रामीणों ने देखा शव 

थाना एका क्षेत्र के गावं सिंहपुर के लोग बुधवार की सुबह खेतों की तरफ जा रहे थे। तभी उन्हें ईंट भट्ठे के पास युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो लोगों की चीख निकल गई। युवक की गला रेतकर हत्या की गई थी। जानकारी पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी लेने के साथ उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। हत्या की जानकारी मिलते ही एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह, सीओ अनिवेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी: क्लीनिक के पीछे मरीजों को किया गया था भर्ती, इलाज करते रंगे हाथ दबोचा गया झोलाछाप


मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी 

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस और ग्रामीणों से जानकारी ली। इस दौरान पुलिस ने डॉग स्क्वायड एवं फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। थाना प्रभारी एका ने बताया आसपास के थानों को सूचित करने के साथ शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले पुलिस अधिकारी 

सीओ जसराना अनिवेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना एका क्षेत्र के सिंहपुर में ईंट भट्ठे के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला है। युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। साक्ष्य एकत्रित कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें