फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद साक्षी महाराज के कॉलेज में बड़ी वारदात, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Mon, 25 Jun 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
कॉलेज में छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज के एटा स्थित कॉलेज में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शनिवार रात को कॉलेज के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। 
विज्ञापन


वारदात के दौरान चोरों ने महाविद्यालय में तोड़फोड़ भी की। जिससे कॉलेज की संपत्ति को खासा नुकसान हुआ है। रविवार सुबह को जब इसकी सूचना मिली तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गहनता से छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे के सेट बॉक्स गायब मिले। प्राचार्य की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर

कॉलेज में छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एटा कोतवाली के गांव उद्दैतपुर में उन्नाव सांसद साक्षी महाराज का वीरांगना अवंतीबाई पीजी महाविद्यालय है। देर रात को इस कॉलेज के पूर्वी गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। 

इसके बाद चोरों ने प्राचार्य कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, स्टाफ कक्ष, स्टोर कक्ष को खंगाल डाला। चोरों ने प्राचार्य कक्ष में रखे अलमारी के अंदर ढाई लाख रुपए नकद, कम्प्यूटर व एलसीडी पर हाथ साफ कर दिया। 

वारदात की सूचना सुबह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संतोष कुमार ने प्राचार्य को दी। मौके पर पहुंचने प्राचार्य डॉ. हरि विलास सिंह ने जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। कार्यालय में रखी नकदी व सामान गायब था। प्राचार्य ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

सीसीटीवी के सेट बॉक्स भी ले गए

चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर सीसीटीवी कैमरे के सेटअप बॉक्स को भी अपने साथ ले गए। जिससे यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों को महाविद्यालय में रखे हर सामान की गहनता से जानकारी थी।

घटना की जानकारी पर पुलिस टीम महाविद्यालय पहुंची। पुलिस ने चोरों की धरपकड़ के लिए मौके पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया और गहनता से जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें