कासगंज के गंजडुंडवारा में मोबाइल की दुकान में चोरी की घटना के बाद एकत्रित भीड़
- फोटो : KASGANJ
गंजडुंडवारा। कस्बे के कादरगंज रोड से एक मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर लगभग साढ़े लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर ले गए। वहीं गुल्लक में रखी नकदी भी चोरी कर ले गए। दुकान स्वामी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
कादरगंज रोड पर दीप कुमार पुत्र मुकेश कुमार सक्सेना की मोबाइल की दुकान हैं। दीपक अपनी दुकान को बुधवार रात बंद कर अपने घर चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह मोर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने जब शटर उठा हुआ देखा तो इसकी जानकारी दीपक को दी।
वह व उसके परिजन दुकान पर पहुंच गए। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में रखे मोबाइल एवं गुल्लक में रखी नकदी चोरी हो चुकी थी। दीपक ने बताया कि चोर लगभग साढ़े चार लाख रुपये के विभिन्न मोबाइल के मोबाइल, लैपटॉप व अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। वहीं 50000 रुपये की नकदी भी ले गए।
चोरी की घटना की जानकारी होने पर आस-पास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दुकान का मुआयना किया। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि चोरी की घटना में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।