कासगंज। नगला हीरा में चोरों ने दुकान में आवास के ताले तोड़कर 30 हजार रुपये की नकदी और हजारों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने दो दुकानों के ताले और तोड़ दिए। हालांकि चोरी कोई सामान नहीं ले गए। पीड़ित ने तहरीर दी है।
एटा के मारहरा क्षेत्र निवासी संजय एक आयुर्वेद दवा कंपनी में नौकरी करता है। उसने नगला हीरा पर बनी दुकानों में से दो दुकान किराए पर ले रखी है। इसमें उसने अपना आवास बना रखा है। बुधवार रात वह परिवार के साथ एक दुकान में सो रहा था।
तभी चोरों ने दूसरी दुकान के ताले तोड़कर 30 हजार रुपये की नकदी के और सोने का टीका, अंगूठी, चांदी का हार, तोड़िया आदि चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने नगला हीरा निवासी चंदन और प्रवीन की दुकानों के ताले भी तोड़ लिए, लेकिन उनकी दुकानों में वारदाना आदि रखा था। ऐसे में चोर कोई सामान नहीं ले गए। सुबह जगार होने पर पीड़ितों को घटना की जानकारी हो सकी। पीड़ित ने तहरीर दी।