फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चोरी की वारदात का खुलासा, 4 गिरफ्तार

Fri, 14 Feb 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
आरोपियों के बारे में खुलासा कर जानकारी देते एएसपी राजेश भारती।
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली कोतवाली पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी की दो वारदातों का खुलासा किया। इनसे दो तमंचे, कारतूस और चोरी की दो बाइकों सहित अन्य सामान बरामद हुआ।एएसपी राजेश भारती ने बताया कि पुलिस ने चार बदमाशों को थाना गांव क्षेत्र में दयानंद इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर चोरी की दो वारदातों का खुलासा किया। पकड़े गए तीन चोर पटियाली क्षेत्र और एक अमांपुर क्षेत्र का निवासी है। इनके नाम अभय प्रताप उर्फ लुक्का, भोला व अनमोल निवासी थाना गांव एवं बबलू निवासी ग्राम पियरी अमांपुर है। उन्होंने बताया कि इनसे दो तमंचे, कारतूस, चार मोबाइल फोन, दो चोरी की बाइकें और 34200 रुपये की नकदी के अलावा आभूषण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन चोरों ने दरियावगंज में भास्कर गुप्ता की दुकान का शटर काटकर नकदी-आभूषण चोरी किए थे। वहीं, चंद्रपाल गुप्ता के के गोदाम से सरसों का तेल, सरसों की बोरियां व अन्य सामान चोरी किया था। चारों बदमाशों का आपराधिक इतिहास है। उन पर चोरी, जानलेवा हमला, सहित अन्य धाराओं के मामले सिढ़पुरा व पटियाली थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें