फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मानपुर नगरिया ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने की तैयारी

Fri, 14 Feb 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मानपुर नगरिया के बाशिंदों को नगर पंचायत का निवासी होने की सौगात मिल सकती है। अमांपुर विधान सभा विधायक के पत्र के बाद शासन ने प्रस्ताव को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। शासन के निर्देश के बाद प्रशासन ने अपनी कवायद शुरू कर दी है।सोरोंजी-कछला मार्ग पर मानपुर नगरिया जिले की बड़ी ग्राम पंचायतों में शुमार है। इसकी आबादी वर्ष 2011 की जनगणना के के आधार पर करीब 11 हजार है। इस ग्राम पंचायत में प्रसिद्ध न्योली शुगर मिल है। रेलवे स्टेशन की सुविधा भी यहां मौजूद है। कासगंंज-बरेली के बीच कई ट्रेनें इस रेलमार्ग से होकर गुजरती है। इसके अलावा इस क्षेत्र में अच्छा बाजार है। गांवों के लोग खरीदारी करने के लिए यहां पर पहुंचते हैं। मात्र छह किलोमीटर की दूरी पर कछला गंगा घाट है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। इंटर कॉलेज सहित शिक्षा का साधन है। इस क्षेत्र को नगर पंचायत के रूप में विकसित करने के लिए अमांपुर के विधायक हरिओम वर्मा ने सितंबर माह में मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव, नगर विकास मंत्री को पत्र लिखा था। इस पत्र के आधार पर प्रदेश सरकार के सचिव ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर ग्राम पंचायत मानपुर नगरिया को नगर पंचायत के रूप में विकसित करने के लिए मानकों का परीक्षण करते हुए स्पष्ट संस्तुति सहित आख्या को शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें