फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला जुला में दो घरों से करीब आठ लाख के जेवर नकदी चोरी

विज्ञापन
03एमएनपी-12-कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव नगला जुला में पंकज कठेरिया के घर चोरी के बाद टूटी अलमारी और - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जुला में सोमवार की रात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर करीब आठ लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार की सुबह जानकारी होने के बाद गृहस्वामियों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

सोमवार की रात चोरों ने गांव नगला जुला स्थित दो घरों के ताले तोड़कर करीब आठ लाख रुपये से अधिक के जेवर और नकदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गांव निवासी पंकज कठेरिया ने बताया कि रात किसी समय चोर उसके घर में घुस आए, एक कमरे का ताला तोड़ कर अलमारी व बक्सा में रखी 15 हजार रुपये की नकदी व करीब छह लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। चोर दो सोने की चेन, तीन अंगूठी, चार सोने की चूड़ी, मंगलसूत्र, नथनी, आदि चुरा ले गए। वहीं, चोरों ने गांव के रहने वाले सुधीर चौहान के घर में भी वारदात की। पीड़ित के अनुसार चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और कमरे में रखे करीब ढाई लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने के बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
इंस्पेक्टर को नहीं चोरी की जानकारी
नगला जुला में दो घरों से करीब आठ लाख रुपये की चोरी की वारदात हुई। लेकिन इस बारे में इंस्पेक्टर को दोपहर तक कोई जानकारी नहीं थी। जब इंस्पेक्टर अनिल सिंह से पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्हें इस बारे में पता नहीं, चौकी इंचार्ज से जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें